Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलफ्लोरी कल्चर एंड लेण्ड स्केपिंग ट्रेड के हैदराबाद जाने वाले छात्र-छात्राओं ने...

फ्लोरी कल्चर एंड लेण्ड स्केपिंग ट्रेड के हैदराबाद जाने वाले छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर से की मुलाकात

बैतूल, 22 मार्च 2024
शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में फ्लोरी कल्चर एण्ड लैण्ड स्केपिंग ट्रेड के 43 छात्र-छात्राओं का चयन ऑन जॉब प्रशिक्षण के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण हेतु हैदराबाद में जाएगा। दल ने कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को पुष्पगुच्छ देकर मुलाकात की। छात्र-छात्राओं के साथ एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य डॉ.रेवाशंकर पंडाग्रे भी उपस्थित थे।
डॉ.पंडाग्रे ने बताया कि 43 प्रशिक्षणार्थियों का यह दल 26 मार्च 24 को प्रशिक्षक श्रीमती विनीता पाटिल एवं श्री दिलीप बेले के नेतृत्व में हैदराबाद कान्हावनम (फॉरेस्ट बाय हार्टनेस) जाएगा।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अपनी शुभकामना देते हुए प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि हार्टफुलनेस संस्था के प्रमुख श्री कमलेश पटेल (दाजी) द्वारा अध्यात्म और पर्यवेक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए गए है। आप लोग अपने 24 दिनों के इस जॉब ट्रेनिंग सत्र में दाजी के ध्यान विधि को भी आत्मसात करे।
संस्था प्राचार्य श्री पंडाग्रे ने बताया कि हार्टफुलनेस के जिला संयोजक श्री रोहित बघेल की पहल पर यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया था, जिसके तहत विगत वर्ष 21 बच्चों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग प्राप्त की जिसमें से 7 प्रशिक्षणार्थियों का चयन (फॉरेस्ट बाय हार्टफुलनेस) में जूनियर हॉर्टिकल्चर पद पर हुआ है। एमओयू के तहत ही संस्था में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को हार्टफुलनेस के जिला संयोजक श्री रोहित बघेल एवं उनकी टीम द्वारा पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान प्रशिक्षण दिया जाता है

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular