अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार कार्य कर रहे हैं
कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी जी की तरफ से राम-राम कहें
– डॉ. महेंद्र सिंह
हरदा/बैतूल (प्रतीक पवार) 16/03/2024। बूथ एवं पन्ना समिति के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत कराए। साथ ही उनको मोदी जी की तरफ से राम-राम कहते हुए लोकसभा चुनाव में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित भी करें। यह बात पार्टी के लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने हरदा में कच्छ कड़वा पाटीदार मांगलिक भवन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, सांसद श्री दुर्गादास उइके, जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा पूर्व विधायक श्री संजय शाह ने भी संबोधित किया। डॉ. सिंह ने हरदा में बैठक के पश्चात बैतूल पहुंचकर कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।
डॉ. महेन्द्र सिंह ने हरदा में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के साथ दुनिया में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जय-जयकार हो रही है। देश समृद्ध एवं विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़ रहा है। धारा 370, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे मुद्दों को हल करके देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का कार्य किया जा रहा है। आधारभूत संरचना के माध्यम से विकसित भारत को साकार रूप देने में परिवहन के साधनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष बाद भारत कैसा हो इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र में केंद्र सरकार काम कर रही है। अखंड भारत का जो सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था उसे साकार रूप देने के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार कार्य कर रहे हैं। डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के स्वप्न 21वीं सदी भारत की होगी उस दिशा में प्रधानमंत्री जी लगातार कार्य कर रहे हैं।
भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है- डॉ. महेन्द्र सिंह
लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बैतूल में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 10 निकायो में से 8 पर भाजपा की सरकार है। वहीं 10 जनपद में से 8 जनपद पर भाजपा समर्थित सरकार काबिज है। ऐसे में अब जब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है तब पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की सरकार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरदा और हरसूद के कार्यकर्ता भाजपा को 7 लाख मतों से जिताने की बात पर विश्वास जता रहे हैं। पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। तीसरी शताब्दी में हम विश्व गुरू थे, सोने की चिड़िया थे आज हम जब पूछते हैं कि दुनिया की सबसे बडी युनिर्वसिटी कौन सी है तो लोग आक्फोर्ड का नाम लेते है। किन्तू आक्सफोर्ड के प्रोफेसर से पुछा जाए कि दुनिया की सबसे पुरानी युनिर्वसिटी कौन सी है तो वह नालंदा व तक्षशीला का नाम लेंगे। हमे भारत को पुनः उसी गौरवशाली स्थान पर पहुंचाना है जिसके लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा।
भाजपा अपनी नीतियों से लगातार देश को आगे ले जा रही है
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प मतलब विरासत के साथ विकास है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी नीतियों से देश को आगे ले जाने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी लगातार पांच वर्ष कार्य करने और सतत काम करने का संकल्प लेने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी ने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत संकल्प की जिम्मेदारी सौंपी है कि वह जन-जन तक इसको लेकर पहुंचे और जनता से आग्रह करें कि सरकार की जो योजनाएं अच्छी है उसे आगामी 5 वर्ष में सरकार को क्या बेहतर कार्य करना है, इसको लेकर सुझाव दें।
बूथ पर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाना है – श्री राजेंद्र शुक्ल
प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हरदा एवं बैतूल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जिस मतदान केंद्र पर निवास करते हैं उस पर संपूर्ण भौगोलिक राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति का आंकलन होना आवश्यक है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाकर बूथ को मजबूत बनायेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने ली पार्टी की सदस्यता
लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के समक्ष हरदा में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश वशिष्ट एवं श्री अशोक नेगी के नेतृत्व में लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। वरिष्ठ नेताओं ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
हरदा बैठक में संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी, जिला प्रभारी श्री विकास वीरानी, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री भरत सिंह राजपूत, श्री देवी सिंह सांखला, श्री सिद्धार्थ पचौरी, श्री भागवत ढोके, श्री उपेंद्र गद्रे, श्री जगदीश सिंह सोलंकी सहित नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बैतूल सम्मेलन में संभाग संगठन प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, पार्टी प्रत्याशी श्री दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला, लोकसभा प्रभारी श्री भरत सिंह राजपूत, विस्तारक श्री सोहन सिंह, जिला प्रभारी श्री सुजीत जैन, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख उपस्थित रहे।
(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी




