मुलताई। नगर के युवाओं ने गुरुवार एसडीएम को ज्ञापन सौपकर नेशनल हाईवे 47 पर नगर के दोनो
ओर मां ताप्ती उद्गम स्थल के साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए
लोकेश यादव, रॉबिन परिहार, शुभम पंडाग्रे, संदीप कामडी, संतोष रॉय आदि ने बताया कि सृष्टी की
प्रथम नदी माँ ताप्ती का उद्गमस्थल मुलताई को सिक्ख आस्था नगरी और पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त
मुलताई नगरी होने की वजह से दुर-दूर से श्रृद्धालुओ का आना जाना मुलताई नगरी में प्रतिदिन होता है
। मुलताई शहर से होते हुये नेशनल हाईवें 47 गुजरता है। जिस पर प्रतिदिन श्रृद्धालुओ का आवागमन
होता रहता है। लेकिन माँ ताप्ती के उद्गम स्थल के साईन बोर्ड नेशनल हाईवें पर लगे नही होने की
वजह से श्रृद्धालु नेशनल हाईवे से अन्दर न आकर सीधे बाहर से ही चले जाते है। युवाओं ने निवेदन
किया है कि मुलताई के दोनो ओर 50 कि.मी. के दायरे में मॉ ताप्ती उद्गम स्थल के साईन बोर्ड लगाये
जाए। जिससे श्रृद्धालुओं का उद्गम स्थल पर आना जाना बना रहेंगा। जिससे नगर के छोटे बडे
व्यापारियो के व्यापार मे बढोतरी होगी। युवाओं ने जल्द से जल्द 15 दिनो के अन्दर माँ ताप्ती उद्गम
स्थल के साईन बोर्ड लगाये जाने की मांग की है। बोर्ड नही लगाने पर युवाओं की ओर से आन्दोलन
किया जायेगा ।
_________________________________________________




