Thursday, February 26, 2026
spot_img
Homeभाजपाप्रदेश अध्यक्ष के समक्ष मुरैना कांग्रेस के पदाधिकारीगणों ने पार्टी की सदस्यता...

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष मुरैना कांग्रेस के पदाधिकारीगणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भोपाल, दिनांक 13/03/2024। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष बुधवार को कांग्रेस कमेटी के पूर्व संभागीय प्रवक्ता श्री सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव श्री देवेन्द्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा शिवहरे, महिला उत्पीडन निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोलंकी, प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री श्रीमती रामदुलारी मौर्य, प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती तुलसा पलैया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल एवं भोपाल जिला प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular