Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगाय के शव को JCB से बांध सड़क पर घसीट कर ले...

गाय के शव को JCB से बांध सड़क पर घसीट कर ले गए, फिर फेंक दिया; वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश की सरकार गाय को लेकर संजीदा है इसके बावजूद पशु से क्रूरता की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक घटनाओं से प्रशासन पर सवाल भी उठ रहे हैं। ताजा मामला सतना जिले का प्रकाश में आया है। यहां गाय के शव को सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

क्या है वायरल वीडियो में…

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि एक जेसीबी, गाय के शव को सड़क पर घसीट रही है। यह वीडियो को उसी सड़क से गुजर रही एक कार में बैठे व्यक्ति ने शूट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में यह भी दिख रहा कि गाय के दोनों पैरों को रस्सी के एक छोर से बांधा गया है व दूसरे छोर से जेसीबी से। इसके बाद सड़क पर से घसीटते हुए। 500 मीटर दूर खाली जगह में फेंक दिया गया है।

पुलिस ने केस किया दर्ज

वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही मौके पर पहुंचे। नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोहावल मोड़ के पास ढाबा संचालित है। इस ढाबे के मालिक अटल प्रताप सिंह द्वारा मृत गाय को जेसीबी से दूर फेंकवाने का काम किया गया है। अटल ने पुलिस को बताया कि मख्खियां भिनभिना रही थीं तो कोई फेंकने को तैयार नहीं था इसलिए जेसीबी मंगानी पड़ी। पुलिस सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर जेसीबी जब्त करने की कार्रवाई कर रही है एवं ढाबा संचालक पर भी केस बनाया गया है।

इससे पहले भी हो चुकी क्रूरता 

सतना में पशु क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 29 अगस्त 2022 को अमरपाटन विधानसभा के ताला थाना क्षेत्र का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें घुइंसा और विधुयी गांव के लोग गाय के झुंड को डंडे से मार-मारकर उफनती नदी में भगा रहे थे। इस पर भी आधा दर्जन ग्रामीणों पर मामला दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular