Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeक्राइमटीकमगढ़ में कुरकुरे का लालच देकर बुजुर्ग ने नाबालिक के साथ किया...

टीकमगढ़ में कुरकुरे का लालच देकर बुजुर्ग ने नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म , पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 63 साल के बुजुर्ग ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने बच्ची को कुरकुरे का लालच दिया। और पास में खेत पर बनी एक झोपड़ी में ले गया। जिसके बाद उस झोपड़ी में बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद बच्ची की शिकायत पर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल यह मामला टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र का है। 11 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का बुजुर्ग वहां पहुंचा और बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को लेकर खेत पर बने घर में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वहीं इस घटना के समय पीड़िता की बड़ी बहन ने देख लिया और घरवालों को सारी बात बता दी। जिसके बाद घरवाले गुरुवार को बच्ची को लेकर खरगापुर थाने पहुंचे और बुजुर्ग के खिलाडी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना को लेकर थाना प्रभारी मीना पटेल ने बताया कि दुष्कर्म की घटना 20 सितंबर की बताई जा रही है। उस दौरान नाबालिग के पिता कहीं बाहर गए हुए थे। और पिता के लौटने पर 22 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नाबालिग के मेडिकल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 376 ओर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।दरअसल प्रदेश में बच्चों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध दर्ज हो रहें हैं। लगातार दूसरे साल एमपी बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में पहले स्थान पर है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में प्रदेश में बच्चों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध दर्ज किए गए है। 2021 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 19,173 केस दर्ज किए गए है जो कि देश में सबसे अधिक है। जानकारी के अनुसार यहां साल दर साल बच्चों के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि दर्ज की है और पिछले एक दशक (2011-2021) में बच्चों के खिलाफ अपराध में 337% फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular