Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराज्यकेदारनाथ में वायरल वीडियो के बाद मंदिर समिति ने पुलिस को लिखा...

केदारनाथ में वायरल वीडियो के बाद मंदिर समिति ने पुलिस को लिखा पत्र, कहा- ‘कड़ी निगरानी रखें

Kedarnath Dham: केदारनाथ मंदिर के बाहर बीते दिनों में दो रील जमकर सोशल मीडिया (Social Media) वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में मंदिर परिसर में यूट्यूबर द्वारा अपने ब्वायफ्रेंड को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया जा रहा था. जबकि दूसरे रील (Real) में लड़का एक लड़की की मांग भरते हुए नजर आ रहा था. इन वायरल वीडियो (Viral Video) के बाद अब श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (Shri Badarinath Kedarnath Temple Committee) ने पुलिस को एक पत्र लिखा है.

केदारनाथ मंदिर समिति ने पुलिस को लिखे पत्र में मंदिर परिसर के चारों में कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है. इसके अलावा समिति ने पत्र में यूट्यूबर, वीडियो और इंस्टाग्राम रीलस् बनाने वालों पर सख्त एक्शन लेने की मांग रखी है. ये पत्र तीन जुलाई को केदारनाथ धाम पुलिस के चौकी प्रभारी को लिखा गया है. पत्र मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी के द्वारा लिखा गया है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular