Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलशोधकर्ताओं ने पाया कि उपवास करने से कुछ समय के लिए वजन...

शोधकर्ताओं ने पाया कि उपवास करने से कुछ समय के लिए वजन घटाने में मदद मिलती है. जिन लोगों ने पांच दिनों तक उपवास किया उनका वजन लगभग 4 प्रतिशत से 6 प्रतिशत कम हो गया. जिन लोगों ने सात से 10 दिनों तक उपवास किया. उन्हें लगभग 2 प्रतिशत से 10 प्रतिशत वजन कम हुआ और जिन्होंने 15 से 20 दिनों तक उपवास किया. उन्हें 7 प्रतिशत से 10 प्रतिशत वजन कम हुआ. हालांकि, जिन लोगों ने पांच दिन के वाटर फास्टिंग में जितना वजन कम किया था वह तीन महीने के भीतर वापस पा लिया .कुछ स्टडी औऱ रिसर्च में टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह वाले प्रतिभागियों को शामिल किया गया था. जिन पर उपवास से कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा, हालांकि उनकी बारीकी से निगरानी की गई और उपवास के दौरान उनकी इंसुलिन खुराक को दिया गया.वरडी ने कहा, इन लंबे उपवासों के साइड इफेक्ट्स भी हैं, जैसे सिरदर्द, अनिद्रा और भूख. अध्ययन में मेटाबोलिक एसिडोसिस या किसी की मौत जैसी चीजें तो घटित नहीं हुई. वरडी ने कहा कि इन लंबे उपवासों में भाग लेने वाले लोगों के वजन कम हुए. मांसपेशियों की तुलना में फैट कम हुए. रिसर्च का पूरा निष्कर्ष यह रिसर्च इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि वाटर फास्टिंग तेजी में वजन तो कम करता है लेकिन ज्यादा वक्त तक कारगर नहीं होता है. ऐसे में रिसर्चर का मानना है कि वाटर फास्टिंग की जगह रूक-रूक कर फास्टिंग करना ज्यादा कारगर है और इसके रिजल्ट काफी लंबे तक असर दिखाता है

निरोगी और सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ भोजन करना ही जरूरी नहीं होता है. अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो आपको खानपान से जुड़ी कुछ स्वस्थ आदतों का भी पालन करना होगा. बहुत से लोग खाना खाने के बाद वो काम करते नजर आते हैं, जिन्हें भोजन करने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि इनकी वजह से आपको कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

हर चीज का एक सही वक्त होता है. अगर कोई काम सही वक्त पर किया जाए तो उससे आपको बेशुमार फायदे मिल सकते हैं, जबकि गलत समय पर करने से आपको कई नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं. आज हम तीन ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको भूलकर भी खाना खाने के बाद नहीं करने चाहिए.

खाना खाने के बाद कभी ना करें ये काम

1. आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए, खासतौर से फ्रिज का ठंडा पानी. अगर आप बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और आपको खाना खाने के बाद हर हाल में पानी चाहिए तो आप एक या दो घूंट से पानी पी लें, मगर इससे ज्यादा ना पिएं. क्योंकि ज्यादा पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

2. खाना खाने के बाद आपको एक्सरसाइज करने की भूल भी नहीं करनी चाहिए. भोजन करने के बाद आप चहलकदमी कर सकते हैं या टहल सकते हैं. लेकिन कोई भी भारी एक्सरसाइज ना करें. क्योंकि इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और पेट में दर्द की दिक्कत भी पैदा हो सकती है

3. कई लोग खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पकड़ लेते हैं और सो जाते हैं. अगर आप भी रोजाना यही गलती करते हैं, तो अब वक्त आ गया है कि इस गलती को सुधार लिया जाए. खाना खाने के तुरंत बाद सोने से न सिर्फ आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि आपको लॉन्ग टर्म में कई बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं. अगर आप बिमारियों से बचे रहना चाहते हैं और सेहतमंद रहकर जिंदगी गुजारना चाहते हैं तो खाना खाने और सोने के बीच में हमेशा 2-3 घंटे का गैप जरूर रखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Previous article
सावन के बरसाती महीने में फास्टिंग क्यों है जरूरी सावन के महीने में खूब बारिश होती है. इस दौरान फास्टिंग करने के खास मायने है. आयुर्वेद के मुताबिक इस मौसम में बारिश की वजह से साग-सब्जियों कम ही मार्केट में आ पाते हैं. वहीं दूसरी तरफ पत्ते और हरी सब्जियों में कीड़े लगने लगते हैं. इसे खाने के बाद पेट से जुड़ी समस्याएं बहोने लगती है. साथ ही इस मौसम में इसलिए दूध पीने से भी मना किया जाता है क्योंकि घास पर कीड़े-मकौड़े लग जाते हैं. ऐसे में जब गाय घास खाती है तो उसका दूध बी टॉक्सिक हो जाता है. इसलिए इस मौसम में दूध वाली चीजें भी खाने से मना किया जाता है क्योंकि पेट खराब हो जाता है. बरसात में पाचन तंत्र हो जाता है कमजोर बरसात में हर तरफ हरियाली छाई रहती है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मौसम में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी रहती है. यह उमस पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है साथ ही साथ यह गट के हेल्थ को बिगाड़ भी सकती है. जिसकी वजह से पेट और आंत से जुड़ी समस्याएं होने लगती है. यही कारण है कि इस मौसम में पेट खराब, बदहजमी, एसिडिटी, सूजन और पेट खराब जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. सावन 2023 सोमवार व्रत करने के फायदे आयुर्वेद के मुताबिक सावन के महीने में अगर आप एक दिन भी व्रत रखते हैं तो आपको हेल्थ से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी. इसे करके बहुत सारी पेट सी जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है. पेट खराब होने से बचाता है. साथ ही ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी की समस्या से भी निजात दिलाता है. इस व्रत को करने से शरीर पर जमा फैट एनर्जी में तबदील हो जाता है. इस दौरान शरीर अच्छे से डिटॉक्स हो जाता है. इसलिए इस दौरान व्रत करने के अपने फायदे हैं.
Next article
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular