Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउज्जैनउज्जैन में युवक ने कुत्ते के कान पकड़कर नदी में फेंका, पुलिस...

उज्जैन में युवक ने कुत्ते के कान पकड़कर नदी में फेंका, पुलिस ने दर्ज किया केस

Ujjain News: उज्जैन

श्वान को उसके कान पकड़कर उसे शिप्रा नदी में फेंकने वाले युवक पर इंदौर की संस्था पीपुल फार एनिमल की शिकायत के बाद नीलगंगा पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। हालांकि, केस दर्ज होने के बाद आरोपित युवक ने माफी मांग ली है।पुलिस ने बताया कि पीपुल फार एनिमल के सदस्य प्रियांशु जैन ने शिकायत की थी कि एक युवक ने स्वच्छंद विचरण कर रहे श्वान के कान पकड़कर उसे लालपुल छोटी रपट से शिप्रा नदी में फेंक दिया और इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पीपुल फार एनिमल के सदस्य प्रियांशु जैन ने शिकायत की थी कि एक युवक ने स्वच्छंद विचरण कर रहे श्वान के कान पकड़कर उसे लालपुल छोटी रपट से शिप्रा नदी में फेंक दिया और इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

 

 

 

आरोपित लोकेश बाथम ने मांगी माफी

 

 

वीडियो देखकर ही प्रियांशु शिकायत करने उज्जैन पहुंचे थे। श्वान को फेंकने वाले युवक की पहचान लोकेश बाथम निवासी फाजलपुरा के रूप में हुई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि लोकेश ने माफी मांग ली है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular