Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBhopal Crime News: शहर में सरेराह लूट की बढ़ती वारदात, पुलिस गश्‍त...

Bhopal Crime News: शहर में सरेराह लूट की बढ़ती वारदात, पुलिस गश्‍त पर उठ रहे सवाल

भोपाल। राजधानी में बाइक सवार लुटेरे एक बार फिर से सक्रिय होकर वारदात कर रहे हैं। बागसेवनिया और हनुमानगंज में सबसे अधिक वारदात हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने बागसेवनिया की एक लूट की वारदात को छोड़कर बाकी सभी में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, फिर भी ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही हैं। दरअसल पुलिस लूट की वारदातों को रोकने के लिए फिलहाल कोई ठोस रणनीति तैयार नहीं कर पाई है, जिसका फायदा ये लुटेरे उठा रहे हैं। इससे पुलिस गश्‍त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

 

 

हम बता दें कि बागसेवनिया में 14 जून की रात को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह अहिरवार के बेटे इंद्रजीत अहिरवार को उस समय बाइक सवार बदमाशों ने उस समय लूट लिया था, जिस समय वह दवा लेने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में एटीएम से रुपये निकलते समय उनको चार बदमाशों ने लूट लिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। इसके अलावा बागसेवनिया इलाके में 23 मई को महिला ब्यूटीशियन के साथ डेढ़ लाख की लूट के आरोपितों की पहचान तक नहीं हो पाई है।उधर, राजधानी के हनुमानगंज में पिछले दिनों मोबाइल छीनने वाला गिरोह सक्रिय था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर से आए युवक के साथ नादरा बस स्‍टैंड से पैदल स्‍टेशन की ओर जाते समय बदमाशों ने मारपीट कर उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये लूट लिए थे। इधर शहर में बढ़ती लूट की वारदात को देखते हुए आला अधिकारियों ने गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

केस 1- 23 मई को महिला ब्यूटीशियन की कार के आगे वाहन लगाकर डेढ़ लाख रुपये की लूट।

 

 

केस 2- दो जून को 34 वर्षीय मेडिकल संचालक को मोबाइल लूट का शिकार बनाया गया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए थे।

 

 

केस 3- 09 जून को बस चालक से मारपीट कर 17 सौ रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए थे।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular