Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आज महारैली है. उससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केंद्र और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने केंद्र सरकार के अध्यादेश को दिल्ली की जनता के मुंह पर तमाचा करार दिया है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आज की महारैली दिल्ली के लोगों की महारैली है.
केंद्र सरकार में दिल्ली में अध्यादेश लागू कर प्रदेश की जनता के मुंह पर तमाचा मारा है. दिल्ली में केंद्र की तानाशाही जारी है. बीजेपी जिस राज्य में चुनाव नहीं जीतती है वहां के विधायकों को खरीदती है. इस महारैली में हमने दिल्ली के हर लोग को आमंत्रित किया है. आज दिल्ली की जनता केंद्र को बताएगी वो क्या चाहती है?




