Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeराज्यसिसोदिया को याद कर रो पड़े सीएम केजरीवाल

सिसोदिया को याद कर रो पड़े सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक शैक्षणिक संस्थान के उद्घाटन के मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को याद करते हुए भावुक हो गए। कार्यक्रम के दौरान सिसोदिया को याद करते हुए केजरीवाल के आंखों में आंसू आ गए और इस दौरान उन्होंने  कहा कि ये उनका (मनीष सिसोदिया) का सपना था। ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए उसको खत्म नहीं होने देंगे।  उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने इसकी शुरुआत की थी और यह उनका सपना था हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। इन्होंने झूठे आरोप लगाकर कर फर्जी मुकदमे करके इतने अच्छे आदमी को जेल में रखा हुआ है। केजरीवाल ने कहा कि उनको जेल में क्यों डाला हुआ है? देश में इतने बड़े डाकू हैं उनको नहीं पकड़ते लेकिन नीष को जेल में डाला है क्योंकि मनीष अच्छे स्कूल बना रहा है  तो उनको जेल में नहीं भेजते उनको तकलीफ हो रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular