Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चीतों की रिलीज साइट का अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चीतों की रिलीज साइट का अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ आज कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अफ्रीकन चीतों को रिलीज किये जाने की साइट का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री बी.डी. शर्मा सहित वन विभाग के आला अफसर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाये गये चीतों की पहली खेप की शिफ्टिंग के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। इस दौरान उन्होंने चीतों को रिलीज करने के लिए बनाये गये दो बाड़ों का निरीक्षण किया तथा रिलीज साइट पर चीतों को विमुक्त किये जाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular