Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री श्री चौहान ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की 127वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. भावे जी के कार्यों का स्मरण भी किया।

विनोबा जी परिचय

11 सितम्बर 1895 को कोंकण क्षेत्र के एक ग्राम में जन्में श्री विनायक नरहरि भावे (आचार्य विनोबा भावे) अत्यंत विद्वान एवं विचारशील व्यक्तित्व के धनी थे। अर्थशास्त्र, राजनीति और दर्शन के आधुनिक सिद्धांतों का भी उन्होंने गहन अध्ययन किया। सामुदायिक नेतृत्व के लिए वर्ष 1958 में अन्तर्राष्ट्रीय रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले वह पहले भारतीय थे। अहिंसात्मक उपायों से राष्ट्र में सामाजिक बदलाव लाने के उद्देश्य से विनोबा जी ने सर्वोदय समाज की स्थापना की। उनका निधन 15 नवम्बर 1982 को वर्धा में हुआ। वर्ष 1983 में मरणोपरांत उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular