Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव में भाजपा को 350 से ज्यादा सीटे मिलेंगी: प्रकाश जावड़ेकर

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 350 से ज्यादा सीटे मिलेंगी: प्रकाश जावड़ेकर

पुणे । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उनकी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 350 से अधिक सीटें मिलेंगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संयुक्त संख्या 400 से अधिक होगी। उन्होंने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने भारत को स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण किया है। उन्होंने कहा ‎कि प्रधानमंत्री मोदी में लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हमें पूरा विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। जावड़ेकर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने सकारात्मक विकास की राजनीति देखी है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular