Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeराज्यमुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का आज नहीं होगा उद्घाटन, ओडिशा हादसे के...

मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का आज नहीं होगा उद्घाटन, ओडिशा हादसे के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया कार्यक्रम

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें हादसे की शिकार हो गईं, जिसमें 233 लोगों की मौत हो गई जबकि 900 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर फैल गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है.

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में भी बदलाव किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार को मुंबई-गोवा के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे. जिसे स्थगित कर दिया गया है. इस हादसे पर पीएम ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात भी की है.

रेलवे के अधिकारी ने क्या बताया?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. उन्होंने कहा, ‘‘पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए.’

हादसे के बाद मुआवजे का भी ऐलान

हादसे पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया है. इसके साथ ही विपक्षी दलों में कांग्रेस नेताओं ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया है. वहीं, इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान भी किया गया है.

ट्रेन हादसे के कई घायलों को सोरो, गोपालपुर और खांटापाड़ा स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जबकि कई लोगों को बालासोर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular