Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशतुष्टीकरण नहीं, सबका साथ-सबका विकास है मोदी सरकार का मंत्र : मंत्री...

तुष्टीकरण नहीं, सबका साथ-सबका विकास है मोदी सरकार का मंत्र : मंत्री भूपेंद्र यादव

वर्ष 2014 से पहले देश में जो सरकार थी, उसमें नीतिगत निर्णय नहीं हो रहे थे। भ्रष्टाचार की स्थिति यह थी कि मंत्री ही जेल चले जाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनी। जनता ने जो विश्वास जताया, उसे सरकार ने अपने कामकाज से सही सिद्ध किया। मोदी सरकार का मंत्र तुष्टीकरण नहीं, सबका साथ-सबका विकास है। यह बात केंद्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कही।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में इन नौ वर्षों में खूब विकास कार्य हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार ने हर काम की समय सीमा निर्धारित करने के साथ उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया। कोरोना संकट में रिकार्ड समय में कोरोना की वैक्सीन बनाई और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई। 80 करोड़ व्यक्तियों को निश्शुल्क राशन देना शुरू किया। साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिले। आज 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंच रहा है। उज्जवला योजना में साढ़े नौ करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है। वोट बैंक की राजनीति को नकारते हुए उच्च शिक्षा में सामान्य वर्ग के कमजोर आय वर्ग के छात्र-छात्राओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की किसान सम्मान निधि देना शुरू किया तो नौ साल में 53 हजार 868 किलोमीटर नई सड़कें बनाईं। 15 शहरों में मेट्रो ट्रेन परिवहन शुरू करने के साथ 15 नए एम्स स्थापित किए। भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

देश के धार्मिक, सांस्कृतिक वैभव को नई ऊंचाइयां दीं

 

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर की बरसों पुरानी समस्या को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाया। महाकाल महालोक, सोमनाथ, करतारपुर साहिब कारिडोर, केदारनाथ धाम आदि के विकास से देश के धार्मिक, सांस्कृतिक वैभव को नई ऊंचाइयां दीं। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। देश की जैव विविधता को समृद्ध करने के लिए प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की गई है। भारत जी-20 के अध्यक्ष के रूप में उन देशों का नेतृत्व कर रहा है, जिन देशों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

नौ साल में देश बदल दिया, आज भारतवासी गौरव से भरा है

 

 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री ने देश को बदल दिया है। आज हर भारतवासी गौरव से भरा हुआ है। प्रदेश में पांच करोड़ 18 लाख से अधिक हितग्राहियों को निश्शुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। 57 लाख घरों में नल कनेक्शन, 45 लाख प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में दिए जा चुके हैं। अटल पेंशन योजना से 30 लाख 21 हजार और मुख्यमंत्री जीवन ज्योति योजना से 81 लाख 75 हजार लोगों को बीमा की सुविधा मिली है। मुद्रा योजना के अंतर्गत 95 लाख 47 हजार हितग्राहियों को 34 हजार करोड रुपये से अधिक के ऋण दिया गया तो नौ वर्षों में सड़कों के निर्माण के लिए 52 हजार 613 करोड रुपये स्वीकृत किए गए। केन बेतवा लिंक परियोजना स्वीकृत से बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं।वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के समय केंद्र से एक रुपये भेजा जाता था और 85 पैसे भ्रष्टाचार में चला जाता था। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार की परंपरा का अंत कर देश को पारदर्शी व्यवस्था दी है। आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular