Saturday, October 18, 2025
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर रतलाम के दंपति फहराएंगे तिरंगा,...

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर रतलाम के दंपति फहराएंगे तिरंगा, कैबिनेट मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार व ऊषा ठाकुर जी ने किया फ्लैग ऑफ, रतलाम दंपति को पर्वतारोही मेघा परमार ने दी है ट्रेनिंग।

भोपाल। रतलाम के युवा ज्योतिषाचार्य, कवि अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी श्रीमती सोनाली परमार अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो ,5895 मीटर (19341 फीट) तंजानिया पर पर्वतारोहण करेंगे।
इसके लिए रविवार को मध्यप्रदेश शासन की ओर से भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह जी परमार तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर द्वारा रतलाम के दंपति को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी पर फहराने के लिए प्रदान किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार उपस्थित रहीं।
माउंट एवरेस्ट को फतह करने वालीं मप्र की पहली महिला पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार के मार्गदर्शन में इस दंपति ने एक वर्ष का शारीरिक दक्षता अभ्यास किया है।
*ऐसा इतिहास रचने वाले मप्र के पहले दंपति होगे*
रविवार को भोपाल से रवाना हुए दंपति श्री अनुराग चौरसिया एवं सोनाली परमार 13 सितंबर 2022 को माउंट किलिमंजारो पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ऐसा करते ही यह मप्र के पहले दंपति होंगे जो यह इतिहास बनाएंगे।
*प्रशिक्षण में यहां से मिला सहयोग*
एडवेंचर के क्षेत्र में सक्रिय  एक्सप्लोरर कंपनी और द बिग स्टेप एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शोभित नाथ शर्मा ने इनके प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया है।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular