Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलHair Fall के लिए ऐसे इस्तेमाल करें भृंगराज

Hair Fall के लिए ऐसे इस्तेमाल करें भृंगराज

बाल आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं. लेकिन आज की लाइफस्टाइल, खान-पान और प्रदूषण के चलते बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गया है. साथ ही इससे आपके बाल धीरे-धीरे पतले होते जा रहे हैं. ऐसे में आप गंजेपन के शिकार भी हो सकते हैं. इसलिए आज हम आपकी इस समस्या का सॉल्यूशन यानि कि भृंगराज हेयर मास्क लेकर आए हैं. भृंगराज एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसको पुराने समय से ही हेयर केयर में शामिल किया गया है. भृंगराज में मेथनॉल नामक पोषक तत्व मौजूद होता है जोकि हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही इससे आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. जिससे आपको झड़ते, दोमुंहें और रूखे बालों से छुटकारा मिलता है, तो चलिए जानते हैं (How To Make Bhringraj Hair Mask) भृंगराज हेयर मास्क कैसे बनाएं….

भृंगराज हेयर मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

भृंगराज पाउडर 1 चम्मच
नारियल का तेल 2 चम्मच

भृंगराज हेयर मास्क कैसे बनाएं? 

भृंगराज हेयर मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें 1 चम्मच भृंगराज पाउडर और 2 चम्मच कोकोनट ऑयल डालें.
इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका झड़ते बालों के लिए भृंगराज हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है.

भृंगराज हेयर मास्क कैसे इस्तेमाल करें? 

भृंगराज हेयर मास्क को लेकर आप अपनी स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं.
फिर आप थोड़ी देर तक हल्के हाथों की मसाज कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें.
इसके बाद आप इसको करीब एक घंटे तक अपने बालों में लगाकर रखें.
फिर आप एक हर्बल शैंपू की मदद से अपने बालों को धोकर साफ कर लें.
अगर आप हफ्ते में तीन बार इस मास्क को आजमाते हैं तो इससे आपको झड़ते बालों से छुटकारा मिल जाएगा.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular