Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर के पब में युवती को गलत तरीके से टच करने पर...

इंदौर के पब में युवती को गलत तरीके से टच करने पर हुआ विवाद, डांस फ्लोर पर चले लात-घूंसे

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पब में डांस फ्लोर पर लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस विवाद में जमकर लड़ाई और हाथापाई हुई। जिसके बाद पब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इस घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पब बंद मिला। इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

दरअसल शहर के कॉकटेल एंड रिंग्स पब के अंदर फ्लोर पर डांस करते वक्त छेड़छाड़ की बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। डांसफ्लोर पर डांस कर रहे युवक के दोस्त ने उसके साथ आई महिला मित्र पर कमेंट कर दिया। जिसके बाद दोस्तों ने पहले युवक को पब के अंदर मारा की और फिर बाहर ले जाकर भी जमकर पीटा।

वहीं नाचने के दौरान युवक पर डांस कर रही युवती पर कमेंट कर उसे गलत तरीके से टच करने का आरोप लगा है। हालांकि मैनेजर ने विवाद को रोकने की कोशिश की, लेकिन हंगामा नहीं रुका। इसी बीच लड़ते हुए दोनों ही पक्ष के बाहर पहुंच गए और पब के बाहर भी खूब लात-घूंसे चले।

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात पब के अंदर 11:30 बजे मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो पब में ताला लगा मिला। और साथ हु कोई भी मारपीट की शिकायत करने थाने नहीं पहुंचा। इसलिए किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular