Wednesday, June 3, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारहमारे युवाओं के कौशल को मिल रही वैश्विक मान्यता : मुख्यमंत्री डॉ....

हमारे युवाओं के कौशल को मिल रही वैश्विक मान्यता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 प्रदेश के 3 प्रशिक्षणार्थियों को हंगरी में मिला रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। प्रदेश के युवा कौशल से रोजगार तक और अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह हमारे प्रदेश के युवाओं के अपने कौशल के बलबूते कौशल को मिल रही वैश्विक मान्यता का प्रतीक है।   

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में अपना कौशल विकास कर रहे 3 प्रशिक्षार्थियों को हंगरी में रोजगार मिला है। यह प्रदेश के युवाओं के सामर्थ्य, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और वैश्विक अवसरों से जुड़ाव का प्रमाण है। इन तीनों ही प्रशिक्षणार्थियों को हंगरी की प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनी ‘एसआरएफ लिमिटेड’ में रोजगार का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए उपलब्ध कराए गए आधुनिक एवं उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों प्रशिक्षार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular