Saturday, May 30, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 134वां...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 134वां संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शुजालपुर में किसानों के साथ करेंगे मन की बात का श्रवण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार, 31 मई को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बूथ क्रमांक 258, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर (जिला शाजापुर) में किसानों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों के साथ मन की बात का श्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुजालपुर में ही स्थानीय किसानों से संवाद करेंगे, साथ ही यहां आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular