Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआयुष एवं श्रम विभाग के बीच, आयुष चिकित्सा सेवाओं के एकीकरण को...

आयुष एवं श्रम विभाग के बीच, आयुष चिकित्सा सेवाओं के एकीकरण को लेकर होगा एमओयू

प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवारों को अब आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा का लाभ सहजता से मिल सकेगा। आयुष विभाग एवं श्रम विभाग के मध्य आयुष चिकित्सा सेवाओं के एकीकरण के लिए शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे।

मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार करेंगे।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री शोभित जैन एवं श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम आर सहित आयुष एवं श्रम विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular