खेलों के विकास में सहयोग के लिए तत्पर : श्री कपिल देव
भोपाल : सोमवार, मई 11, 2026,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सोमवार की शाम 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कप्तान और देश के प्रख्यात ऑल राउंडर श्री कपिल देव ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के खेल परिदृश्य की जानकारी श्री कपिल देव को दी। प्रख्यात क्रिकेटर श्री कपिल देव ने कहा कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट सहित सभी खेलों के प्रोत्साहन के लिए सराहनीय कार्य हो रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों के विकास में हर संभव सहयोग देने की बात कही।
प्रख्यात क्रिकेटर श्री कपिल देव ने कहा कि क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों का विकास भी आवश्यक है। प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए वे अपना मार्गदर्शन देने के लिए सदैव तत्पर हैं।




