भोपाल : शुक्रवार, मई 8, 2026,
जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वनिल श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कैरियर कांउसिलिग योजनांतर्गत कांउसलर, विषय-विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिए 01 से 15 मई 2026 तक आवेदन आंमत्रित किए जायेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी श्री श्रीवास्तव बताया कि चयनित कांउसलर, विषय – विशेषज्ञों को उनके गुणवत्ता के आधार पर प्रत्येक कार्य दिवस का मानदेय समिति द्वारा निर्धारित कर अधिकतम 1000 रुपये प्रदान किया जाएगा।
भोपाल के सभी विकासखंडों के शासकीय महाविद्यालयों, हाई, हायर सेकेण्डरी स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक संस्थाओं में काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाना है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 01 से 15 मई तक कार्यालयीन समय में अपने आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर सकते है। मनोवैज्ञानिक के लिए मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री या पीजी डिप्लोमा अनिवार्य है।
इसी प्रकार अन्य विषय – विशेषज्ञों की योग्यता के लिये संबधित विषय में विशेषज्ञता एवं मार्गदशन के क्षेत्र में अनुभव सहित होना चाहिए। अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदन पत्र जिला रोजगार कार्यालय, ईदगाह हिल्स, गैस दावा अदालत, भोपाल में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। शासकीय सेवक अपने विभाग के अनापत्ति प्रमाण- पत्र के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। उक्त तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।




