Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि

जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि

दुर्लभ पक्षी स्किमर की कलियासोत एवं भदभदा डेम क्षेत्र में हुई उपस्थित दर्ज

भोपाल के प्राकृतिक जलाशयों एवं आर्दभूमियों में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। दुर्लभ पक्षी स्किमर (Indian Skimmer) का विगत कुछ महीनों से भोपाल के कलियासोत एवं भदभदा क्षेत्र में नियमित रूप से देखा जाना अत्यंत उत्साहवर्धक संकेत है। इससे पूर्व भोपाल क्षेत्र में इस पक्षी की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी।

स्किमर एक संवेदनशील जलीय पक्षी है, जो स्वच्छ जल, शांत वातावरण एवं उपयुक्त तटीय आवास वाले क्षेत्रों में ही निवास करता है। इसका भोपाल में दिखाई देना इस बात का प्रमाण है कि कलियासोत एवं भदभदा क्षेत्र में पक्षियों के लिए अनुकूल आवास विकसित हुआ है।

यह उपलब्धि वन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा किए गए सतत संरक्षण के प्रयास एवं जलाशयों के संरक्षण, हरित क्षेत्र संवर्धन तथा स्थानीय नागरिकों एवं प्रकृति प्रेमियों के सहयोग का सकारात्मक परिणाम है। भोपाल वासियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिखाई गई जागरूकता एवं सहभागिता भी इस सफलता में महत्वपूर्ण रही है।

वन विभाग द्वारा भविष्य में भी आर्द्रभूमियों के संरक्षण, पक्षी आवासों की सुरक्षा तथा जैव विविधता संवर्धन के लिये निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे, जिससे भोपाल ‘प्रकृति एवं पक्षी मित्र शहर के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सके।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular