प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज दिल्ली में ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस-बीसीआई: तंत्रिका संबंधी सीमाओं का विस्तार और इसके रणनीतिक निहितार्थ विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
यह सम्मेलन एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय द्वारा संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें भविष्य के युद्ध में बीसीआई की भूमिका, मानव-मशीन एकीकरण और स्वदेशी नवाचार पर चर्चा की गई।




