Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारप्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों को मिल रहा द्वितीय परीक्षा का अवसर...

प्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों को मिल रहा द्वितीय परीक्षा का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विद्यार्थियों को रूकना नहीं है, अब और भी बेहतर करना है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण और अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थीयों के लिए पूरक परीक्षा के स्थान पर पहली बार द्वितीय परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर विद्यार्थियों से कहा कि आपको इस द्वितीय अवसर का भरपूर लाभ उठाना है। विद्यार्थियों को रुकना नहीं, अब और भी बेहतर करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिये पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा के इच्छुक परीक्षार्थी 22 अप्रैल तक mponline पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular