Tuesday, March 31, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं...

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर किए हैं, जो इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से एक वर्ष में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, अब तक हस्ताक्षरित एपीए की कुल संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई है। इनमें 750 एकतरफा एपीए और 284 द्विपक्षीय एपीए शामिल हैं। इस वर्ष हस्ताक्षरित कुल समझौतों में से 84 द्विपक्षीय एपीए थे, जो पिछले वर्ष के 65 के रिकॉर्ड को पार कर गए। ये समझौते अमरीका, ब्रिटेन, जापान, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस सहित 13 संधि साझेदारों के साथ संपन्न हुए। भारत ने फ्रांस, आयरलैंड, इंडोनेशिया और स्वीडन के साथ अपने पहले द्विपक्षीय एपीए पर भी हस्ताक्षर किए। सीबीडीटी ने पिछले कुछ वर्षों में एपीए समझौतों पर हस्ताक्षर करने में लगातार वृद्धि बनाए रखी है, जिसमें 2024-25 में 174 समझौते और 2023-24 में 125 समझौते हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात के वाव-थराद जिले के नानी में 19 हजार आठ सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष का प्रभाव देश के नागरिकों पर पड़ने नहीं दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं सम्‍पर्क में सुधार लाएगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी गुजरात के डीसा में खोला गया वायुसेना अड्डा पश्चिमी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

इन परियोजनाओं में केंद्र सरकार के ऊर्जा, सड़क, परिवहन और राजमार्ग तथा रेल मंत्रालय के 10 हजार 921 करोड़ रुपये के विकास कार्य और राज्य सरकार के शहरी विकास, जल संसाधन, जल आपूर्ति, सड़क और आवास, जीआईडीसी, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, पर्यटन और जनजातीय विकास विभागों के आठ हजार 886 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने साणंद में केयन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संयंत्र द्वारा किया जाने वाला उत्पादन सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक अग्रणी भागीदार के रूप में उभर रहा है।

आज महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने गांधीनगर के कोबा में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय जैन इतिहास और सम्राट संप्रति के जीवन, उनके शासन और अहिंसा के संदेश को समर्पित है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular