Tuesday, March 31, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयअमरीकी श्रम विभाग ने पेंशन योजनाओं के लिए नए नियम प्रस्तावित किए

अमरीकी श्रम विभाग ने पेंशन योजनाओं के लिए नए नियम प्रस्तावित किए

अमरीकी श्रम विभाग ने पेंशन योजनाओं के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं। इन नियमों से  कर्मचारियों को कर लाभ के साथ सेवानिवृत्ति के लिए अपने वेतन का एक हिस्सा बचाने और निवेश करने की सुविधा होगी। इस योजना का लक्ष्य नियमों संबंधी अनिश्चितता को कम करना है, ताकि क्रिप्टोकरेंसी सहित वैकल्पिक परिसंपत्तियों को निवेश में शामिल करने की सुविधा प्रदान की जा सकेगी।

प्रस्ताव के तहत, निवेश प्रबंधकों का मूल्यांकन अंतिम प्रतिफल के बजाय उनकी परिसंपत्ति मूल्यांकन की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। न्यासियों को निवेश चुनने की अधिक स्वतंत्रता होगी, बशर्ते वे शुल्क, नकदी और जोखिमों का सावधानीपूर्वक आकलन करें।

श्रम उप मंत्री कीथ सोंडरलिंग ने कहा कि विभाग का लक्ष्य तटस्थ रहना और किसी विशिष्ट प्रकार के निवेश का पक्ष न लेना है। प्रस्तावित नियम सीधे तौर पर क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा नहीं देते हैं, बल्कि एक सुरक्षित ढांचे की पेशकश करते हैं। इनसे निधियों में कानूनी कार्रवाई के डर के बिना बिटकॉइन और रियल एस्टेट जैसी परिसंपत्तियों को शामिल करने की सुविधा मिलेगी।

श्रम मंत्री लोरी चावेज़-डेरेमर ने कहा कि व्यापक विविधीकरण से नवाचार को बढ़ावा मिल सकता है और  डिजिटल परिसंपत्तियां मुद्रास्फीति से बचाव और दीर्घकालिक प्रतिफल को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular