भोपाल : गुरूवार, मार्च 26, 2026,
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा शहर में स्थित रानी तालाब मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर माँ काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने सभी के कल्याण के लिए मंगल कामना की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया।




