भोपाल : गुरूवार, मार्च 26, 2026,
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में बेला-चोरहटा बायपास निर्माण कार्य का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। यह मार्ग क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाते हुए आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। हमारा लक्ष्य है कि विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हों, जिससे प्रदेश की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ हो।




