Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयखनिज क्षेत्र ने 200 खनिज ब्लॉक की सफल नीलामी के साथ महत्वपूर्ण...

खनिज क्षेत्र ने 200 खनिज ब्लॉक की सफल नीलामी के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की: कोयला मंत्रालय

भारत के खनिज क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 में 200 खनिज ब्लॉक की सफल नीलामी के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जो एक ही वर्ष में अब तक की सर्वाधिक नीलामी है।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सुदृढ़ सहयोगी प्रयासों को दर्शाती है और भारत के नीलामी-आधारित खनिज आवंटन ढांचे की बढ़ती परिपक्वता को उजागर करती है।

मंत्रालय ने बताया कि इन 200 ब्लॉकों में से 123 खनन पट्टा ब्लॉक और 77 समग्र लाइसेंस ब्लॉक हैं। मंत्रालय ने कहा कि वर्ष की  प्रमुख उपलब्धि 22 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी है, जो दीर्घकालिक संसाधन सुरक्षा के लिए रणनीतिक महत्व को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular