Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आरती में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति आज से तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। सुबह राष्ट्रपति मुर्मु ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए और श्री राम यंत्र स्थापना समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि देश एक समावेशी समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान राम के आशीर्वाद से देश 2047 तक इन लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगा।

राष्ट्रपति कल वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। वे उड़िया बाबा आश्रम और दावानल कुंड भी जाएंगी। राष्ट्रपति वृंदावन में नीब करोरी बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular