Friday, March 13, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकर्तव्यों का निर्वहन करें, परिवार की देखभाल करें, सरकार आपके साथ है...

कर्तव्यों का निर्वहन करें, परिवार की देखभाल करें, सरकार आपके साथ है : मंत्री श्री सिलावट

जल संसाधन मंत्री ने अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र किये वितरित

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि परिवार में मुखिया का चले जाना अत्यंत दुखद होता है, परंतु इस दुख में मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह आपके साथ है। राज्य शासन की अनुकम्पा नियुक्ति योजना के अंतर्गत शासकीय सेवकों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाती है। आप सभी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, अपने परिवार की अच्छी तरह देखभाल करें। सरकार पूरी तरह आपके साथ है। गत वर्षों में जल संसाधन विभाग द्वारा 324 अभ्यर्थियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है। आज कुल 28 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किये गये हैं।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय पर जल संसाधन विभाग में दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र प्रदान किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री श्री आशीष महाजन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें मिली अनुकम्पा नियुक्ति

जल संसाधन विभाग में आज जिन्हें अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है वे हैं- श्री सत्येन्द्र तमोलिया, श्री अभिमन्यु खरे, श्री वंश डंडोतिया, श्री अभिषेक बर्मन, श्री अवनीश पाण्डेय, श्री धीरज कुमार पाण्डेय, श्री शैलेन्द्र कुमार सेन, श्री कार्तिक कुमार सोनी, श्री विवेक कोरी, श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान, श्री जुबेर खान, श्रीमती सपना कटरे, कु. सलोनी डोंगरे, श्री राहुल चौधरी, श्रीमती संध्या वर्मा, श्री गगनदीप प्रजापति, श्री उदित कुमार दुबे, श्री कुलदीप शर्मा, श्री शुभ संगीत त्रिवेदी, श्री सौरभ सोलंकी, श्री दारा सिंह केवट, श्री मनोज कुमार झारिया, श्रीमती सीमा दादोरिया, श्री पवन कुमार नंदा, श्री सुरेन्द्र भाबोर, श्री अवनीश कुमार तिवारी, श्री शांतिलाल और श्रीमती संतिया उईके।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular