स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट स्विट्जरलैंड के बेसल शहर में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में भारत की ओर से एच. एस. प्रणॉय और किदांबी श्रीकांत चुनौती पेश करेंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं।
पुरुष एकल में, श्रीकांत, कल हांगकांग के जेसन गुनावन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। जबकि प्रणॉय का मुकाबला जापान के कोकी वातानाबे से होगा। थारुन मन्नेपल्ली का सामना एक अन्य जापानी खिलाड़ी केंटा निशिमोटो से होगा, जबकि आयुष शेट्टी कनाडा के ब्रायन यांग के खिलाफ खेलेंगे। किरण जॉर्ज का सामना सिंगापुर के लोह कीन यू से पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में होगा।
पुरुष युगल में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला सिंगापुर के एंग कीट वेस्ली कोह और जुन्सुके कुबो से होगा। पुरुष डबल्स में हरिहरन आमसकारुनन और एम आर अर्जुन की जोड़ी का सामना चीन के ताइपे के चेन झी रे और लिन यू चिएह से होगा।
महिला एकल में उन्नति हुडा का सामना चीन के ताइपे की चियू पिन-चियान से होगा, जबकि मालविका बंसोद का मुकाबला थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा।




