स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में, एच.एस. प्रणॉय और किदांबी श्रीकांत आज पुरुष एकल में भारतीय चुनौती की शुरुआत करेंगे। प्रणॉय का मुकाबला जापान के कोकी वातानाबे से वहीं श्रीकांत का सामना हांगकांग के जेसन गुनावन से होगा। किरण जॉर्ज का सामना सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू से जबकि आयुष शेट्टी का मुकाबला कनाडा के ब्रायन यांग से होगा।
महिला एकल में, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुबई में हुई परेशानी के बाद टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर नाम वापस ले लिया है। इसके चलते वे ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भी भाग नहीं ले पाएंगी।
अन्य महिला खिलाड़ियों में, उन्नति हुडा का मुकाबला आज रात चीनी ताइपे की चियू पिन-चियान से होगा। वहीं मालविका बंसोड कल थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगी।




