Wednesday, March 11, 2026
spot_img
Homeछिन्दवाडामधान बांध जल संग्रहण क्षेत्र में जल चोरी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

मधान बांध जल संग्रहण क्षेत्र में जल चोरी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

अवैध मोटर पंप किये गये जब्त

छिन्दवाडा : बुधवार, मार्च 11, 2026,

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड परासिया के अंतर्गत मधान बांध जल संग्रहण क्षेत्र में आज जल चोरी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही संपादित की गई। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल प्रदाय सुनिश्चित करने के लिये बांध का जल आरक्षित रखना अनिवार्य है, किंतु ग्राम काजरा एवं लहगडुआ के समीप कतिपय कृषकों द्वारा मधान बांध से अनाधिकृत रूप से विद्युत मोटर पंप लगाकर जल की चोरी की जा रही थी।

       इस अवैध जल दोहन की सूचना प्राप्त होते ही तहसील कार्यालय तामिया एवं पीएचई विभागीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें बांध के जलग्रहण क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) से सीधे सिंचाई के लिये जल का उपयोग किया जाना पुष्ट हुआ। मौके पर कार्यवाही करते हुए संयुक्त दल द्वारा जल चोरी में प्रयुक्त किए जा रहे अवैध मोटर पंपों को जप्त कर लिया गया है।

      विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि बांध से इस प्रकार का अवैध जल आहरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिये भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध दोहन एवं जल चोरी के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखते हुए कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular