Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीययदि तेहरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश...

यदि तेहरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश करता है तो अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि तेहरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश करता है तो अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष उम्मीद से पहले समाप्त हो सकता है।

समाचार सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमरीकी बल पहले ही ईरान की वायुसेना और नौसेना को गंभीर नुकसान पहुँचा चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि युद्ध उनके द्वारा पहले बताए गए चार सप्ताह के समय से भी पहले समाप्त हो सकता है।

इस बीच, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और इज़राइल के हमले जारी रहते हैं तो वे क्षेत्र से एक लीटर तेल” भी बाहर नहीं जाने देंगे।

गार्ड्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध कब समाप्त होगा, इसका फैसला वाशिंगटन नहीं बल्कि ईरान करेगा।

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular