वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 8.5% गिरकर 92 डॉलर 50 सेंट प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमरीकी बाजार में भी तेल की कीमत लगभग 9% गिरकर 88 डॉलर 60 सेंट प्रति बैरल के आसपास हो गई। हालांकि, कीमतें अभी भी संघर्ष की शुरुआत में मौजूद कीमतों से लगभग 30% अधिक हैं। यह गिरावट अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो सकता है।




