तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। मध्य-पूर्व में ईरान युद्ध के कारण तेल का उत्पादन और परिवहन बाधित हुआ है। एक बैरल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत कल एक सौ एक दशमलव एक-नौ डॉलर तक पहुंच गई। शुक्रवार की कीमत 92.69 डॉलर प्रति बैरल से यह 9.2 प्रतिशत अधिक है।
ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमले के भय से होर्मूज जल-डमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग बंद है। सऊदी अरब, कुवैत, ईराक, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान से तेल और गैस निर्यात का यह मुख्य मार्ग है।




