Monday, March 9, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने झलबदरी तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने झलबदरी तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वद्यालय के समीप स्थित झलबदरी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अमृत 2.0 मिशन अन्तर्गत एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से झलबदरी तालाब का सौन्दर्यीकरण व जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें जिससे इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने मार्तण्ड विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बाल्मीकि रामायण कथा महोत्सव में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल मनगवां के समीप स्थित हनुमंता ग्राम में बाल्मीकि रामायण कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने जगतगुरू स्वामी राघवाचार्य जी से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र, श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा डॉ. राजेन्द्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular