Wednesday, March 4, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारखाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए...

खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित

वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मध्यप्रदेश के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि के लिए गये मध्यप्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों तो वे कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर और ईमेल आईडी निम्न अनुसार हैं

दूरभाष नम्बर – 011-26772005

व्हाट्सऐप नम्बर – 9818963273

ई-मेल आई.डी. – mphelpdeskgulf@gmail.com

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular