Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय

अब कोष एवं लेखा विभाग के अधिकारियों को भी मिलेगी वाहन सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में एक और अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर राज्य शासन ने प्रदेश के कोष एवं लेखा विभाग के सभी अधिकारियों को किराए पर वाहन की सुविधा का लाभ देने की अनुमति प्रदान कर दी है।

राज्य शासन ने कोष एवं लेखा विभाग के अधिकारियों की वर्षों पुरानी इस मांग को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में वित्त विभाग म.प्र. शासन द्वारा सोमवार, 2 मार्च 2026 को आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार कोष एवं लेखा विभाग के अधीन सभी अधिकारी आगामी 1 अप्रैल 2026 से किराए पर वाहन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular