Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeराज्यप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। उन्होंने अमीरात पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की और हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस कठिन समय में अमीरात के साथ है।

 

उन्होंने अमीरात में भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार भी प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular