प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल अपने आवास पर सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति की बैठक की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण उपस्थित थीं। यह बैठक ईरान के साथ इज़राइल-अमरीका के बढ़ते संघर्ष से बदलते वैश्विक परिदृश्य के मद्देनज़र की गई है।




