प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चंद्रशेखर आजाद के जीवन से शिक्षा मिलती है कि अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा होने का संकल्प ही सच्ची वीरता है।
केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का प्रेरक जीवन प्रत्येक नागरिक को समाज और देश की सेवा के प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।




