केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नानाजी देशमुख ने राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने ग्रामोदय को जीवन का लक्ष्य बनाया और जीवन पर्यंत भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देते रहे।




