Tuesday, February 24, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में पहल को राष्ट्रीय स्तर मिली...

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में पहल को राष्ट्रीय स्तर मिली सराहना

भारत मंडपम् में राज्यों के गोलमेज सम्मेलन में मध्यप्रदेश की प्रभावी भागीदारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित राज्यों के गोलमेज सम्मेलन में सहभागिता के लिए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की टीम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम् पहुँची। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में दल में विधि सलाहकार डॉ. प्रदीप शुक्ला तथा तकनीकी सलाहकार श्री राकेश शुक्ला शामिल रहे।

सम्मेलन में मध्यप्रदेश द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए नवाचारों, डिजिटल पहलों तथा पारदर्शिता और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए प्रभावी कदमों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। टीम ने बताया कि किस प्रकार तकनीकी एकीकरण और सुव्यवस्थित प्रबंधन के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, दक्ष और जवाबदेह बनाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा व्यवस्थागत सुधारों के माध्यम से निर्वाचन प्रणाली को सुदृढ़ करने के अपने प्रयासों को साझा किया।

यह सहभागिता राज्य निर्वाचन आयोग की नवाचार, सुशासन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की सक्रिय भूमिका को रेखांकित करती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular