अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के शीर्ष विज्ञान सलाहकार माइकल क्रैट्सियोस ने कहा कि भारत एक तकनीकी महाशक्ति है जो अमरीका के वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाता है। उन्होंने देश की इंजीनियरिंग क्षमता और बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र पर बात करते हुए कहा कि भारत में बड़ी संख्या में इंजीनियर स्नातक होते हैं। यहाँ अपार घरेलू प्रतिभा मौजूद है और भारत सशक्त उत्पाद और अनुप्रयोग विकसित कर रहा है।
श्री क्रैट्सियोस ने भारत को सहयोगी देशों के बीच वास्तविक एआई संप्रभुता का विस्तार करने की व्यापक अमरीकी रणनीति के अंतर्गत रखा। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से विदेशों में प्रौद्योगिकी साझा करने में अमरीका का एक मजबूत भागीदार रहा है। अमरीकी हाइपरस्केल कंपनियों के देश में डेटा सेंटर और अनुसंधान केंद्र हैं, जो अमेरिकी एआई प्रणाली में एकीकरण को मजबूत करने में मदद करते हैं।




